{"_id":"691f40251ae97ace8d008499","slug":"video-the-bjps-unity-march-drew-a-large-crowd-with-students-and-youth-carrying-the-tricolour-2025-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: बीजेपी की एकता पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे छात्र और युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बीजेपी की एकता पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे छात्र और युवा
मेरठ। दक्षिण विधानसभा में बृहस्पतिवार सुबह एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सुबह 9:30 बजे मनसा देवी मंदिर, जागृति विहार से शुरू हुई। लगभग 8 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा जागृति विहार मार्केट, सी-ब्लॉक, शास्त्रीनगर और सेंट्रल मार्केट से होते हुए नई सड़क पर समाप्त हुई। इस पदयात्रा में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, मेरठ के महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी और शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष ललित मोरल सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए, जहाँ स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का अभिनंदन किया। विद्यालयों के बच्चों, एनसीसी कैडेटों और स्थानीय युवाओं ने भी पदयात्रा में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान 'भारत माता की जय', 'सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें' और 'लौह-पुरुष को नमन' जैसे देशभक्ति के नारे लगातार लगाए गए। सेंट्रल मार्केट में व्यापार संघ के सदस्यों ने कैलाश डेयरी के सामने पदयात्रा का विशेष स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।