Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Saharanpur Mosque Demolition Row: YouTuber Huda Zarivala Arrested Over Alleged Objectionable Remark Against CM Yogi, Sent to Jail
{"_id":"6a9fb38315f324994504a0a3","slug":"video-saharanpur-mosque-demolition-row-youtuber-huda-zarivala-arrested-over-alleged-objectionable-remark-against-cm-yogi-sent-to-jail-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"मस्जिद ध्वस्तीकरण: सीएम योगी पर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला, यूट्यूबर हुदा जरीवाला गिरफ्तार; शांतिभंग में चालान कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद ध्वस्तीकरण: सीएम योगी पर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला, यूट्यूबर हुदा जरीवाला गिरफ्तार; शांतिभंग में चालान कर भेजा जेल
सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनका शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया। इसके अलावा पोस्टर लगाने और माहौल बिगाड़ने के प्रयास के आरोप में अलग-अलग स्थानों से कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
सर्किट हाउस में पुलिस से हुई थी कहासुनी
अधिवक्ता दुष्यंत सिंह की ओर से कोतवाली सदर बाजार में दी गई तहरीर के मुताबिक, हुदा जरीवाला सोमवार को सर्किट हाउस पहुंची थीं। बताया गया कि सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ जाने को लेकर उनकी पुलिसकर्मियों से कहासुनी हुई। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां से नहीं हटीं।
इसके बाद सोशल मीडिया पर हुदा जरीवाला का एक वीडियो सामने आया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप है। पुलिस ने इसी मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया।
पोस्टर लगाने के मामले में भी हिरासत
मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। पोस्टर लगाने और माहौल बिगाड़ने के प्रयास के आरोप में अलग-अलग स्थानों से कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने या भड़काऊ गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।