Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Muslim Community Offers Prayers in Meerut, Traders Pay Tribute in Muzaffarnagar After CM Yogi’s Mother’s Demise
{"_id":"6b04209f6d7990a78d089829","slug":"video-muslim-community-offers-prayers-in-meerut-traders-pay-tribute-in-muzaffarnagar-after-cm-yogis-mothers-demise-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी की मां के निधन पर मेरठ में मुस्लिम समाज ने की दुआ, मुजफ्फरनगर में व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी की मां के निधन पर मेरठ में मुस्लिम समाज ने की दुआ, मुजफ्फरनगर में व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर मेरठ और मुजफ्फरनगर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर शोक जताया गया। मेरठ में भाजपा नेता हसीन यासीन ने एक मदरसे में सामूहिक दुआ कराई। इसमें हाफिज कुरान के बच्चे और मौलवी शामिल हुए। बच्चों ने हाथ उठाकर सावित्री देवी की आत्मा की शांति और मगफिरत के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मदरसे में उनकी तस्वीर वाला बैनर भी लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि इंसानियत से बढ़कर कुछ नहीं है और धर्म-मजहब के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करनी चाहिए।
वहीं, मुजफ्फरनगर के पुरकाजी कस्बे स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल संगठन की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री की मां के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी गई। सभा में संगठन अध्यक्ष निर्दोष जैन सहित भानू शर्मा, संजीव गोयल, अनूप गोयल, विपुल विक्रम सिंह, रजत गोयल, डॉ. रणजीत गोरसी, कपिल मित्तल, केपी सिंह और सुशील वर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।