Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Honeybees attack in Mawana; several people, including a BLO and a supervisor, injured; chaos ensues

मेरठ: मवाना में मधुमक्खियों ने किया हमला, बीएलओ-सुपरवाइजर समेत कई घायल, मची भगदड़; कई घंटे बाजार बंद

Sun, 29 Nov 2026 06:15 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 29 Nov 2026 06:15 PM IST
सार

मवाना में किसी पक्षी ने मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ दिया। इसके बाद हजारों की संख्या में मधुमक्खियों ने वहां से गुजर रहे लोगों को डंक मारने शुरू कर दिए। लोग चिल्लाते हुए इधर-उधर भागते रहे। 

विज्ञापन
Meerut: Honeybees attack in Mawana; several people, including a BLO and a supervisor, injured; chaos ensues
मधुमक्खियों का छत्ता और चपेट में आए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मवाना में मेरठ रोड स्थित लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के सामने एक पेड़ पर लगे छत्ते को छेड़ देने से भड़की मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर धावा बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। बूथ पर पहुंचे बीएलओ बबीता, सुपरवाइजर बिजेंद्र, दुकानदार विपिन खेड़ा, मिस्त्री इरशाद और सड़क से गुजर रहे कई राहगीर मधुमक्खियों के डंक लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

 
Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। कॉलेज के सामने एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा है, जिसे किसी पक्षी ने छेड़ दिया। छत्ता छिड़ते ही बड़ी संख्या में मधुमक्खियां उड़ने लगीं और आसपास मौजूद लोगों को निशाना बनाने लगीं। अचानक हुए इस हमले से किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि बूथ संबंधी कार्य के लिए वहां पहुंची बीएलओ बबीता और सुपरवाइजर बिजेंद्र मधुमक्खियों की चपेट में आकर मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्होंने किसी तरह दौड़कर अपनी जान बचाई। इसी दौरान दुकानदार विपिन खेड़ा और मिस्त्री इरशाद भी मधुमक्खियों के हमले का शिकार होकर घायल हो गए। जिन्होंने प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया, वहीं पास ही दुकान चलाने वाले राजवीर सिंह ने खतरे को भांपते हुए अपनी दुकान का शटर गिराया और वहां से भागकर सुरक्षित जगह पहुंचे।
 
विज्ञापन

आसपास के दुकानदारों ने बताया कि मधुमक्खियों के आतंक के चलते घंटों तक क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रहीं। हमलावर मधुमक्खियों के डर से दुकानदार अपनी दुकानों के भीतर दुबके रहे या दूर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। मेरठ रोड से आवाजाही कर रहे कई राहगीर भी मधुमक्खियों की चपेट में आने से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जाना पड़ा। काफी देर बाद जब मधुमक्खियों का प्रकोप शांत हुआ, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और सामान्य गतिविधियां शुरू हो सकीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed