Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: Thieves are emboldened in Mawana, burglarizing shops for the second time in two months, raising questions about the police
{"_id":"693157286327e9a058096cb7","slug":"video-meerut-thieves-are-emboldened-in-mawana-burglarizing-shops-for-the-second-time-in-two-months-raising-questions-about-the-police-2025-12-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मवाना में चोरों के हौसले बुलंद, दो माह में दूसरी बार दुकानों में सेंधमारी, पुलिस पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मवाना में चोरों के हौसले बुलंद, दो माह में दूसरी बार दुकानों में सेंधमारी, पुलिस पर उठे सवाल
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 04 Dec 2025 03:10 PM IST
Link Copied
मेरठ के मवाना कस्बे के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र सुभाष चौक के निकट दो माह के भीतर दूसरी बड़ी चोरी की वारदात होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बुधवार-गुरुवार रात को चोरों ने सुभाष बुक डिपो, जैन मिष्ठान भंडार और अग्रवाल साइकिल स्टोर में छतों से कुंबल कर सेंध लगाई। दुकानों से हजारों रुपये की नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ किया गया।
दुकान संचालक राजीव अग्रवाल, नितिन अग्रवाल और अशोक कुमार जैन ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी है।
इसी स्थान के नजदीक 4 अक्टूबर को भी चोरों ने श्रेय हार्डवेयर से छत तोड़कर लाखों रुपये की ज्वैलरी और नकदी चोरी की थी। दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।
लगातार हो रही वारदातों से व्यापारी वर्ग में रोष है, वहीं ताज़ा घटना ने पुलिस की चुनौती और बढ़ा दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।