{"_id":"69426b1ad6e85339ed09d85a","slug":"video-meerut-ram-rajya-will-be-established-in-india-vivekananda-saraswati-2025-12-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: भारत में होगी रामराज्य की स्थापना-विवेकानंद सरस्वती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भारत में होगी रामराज्य की स्थापना-विवेकानंद सरस्वती
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:04 PM IST
Link Copied
मेरठ से सटी ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में जम्बूदीप में चल रही विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रन्यासी मंडल की बैठक में विवेकानंद सरस्वती ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की स्थापना तो हो गई परंतु भारत में अभी राम राज्य स्थापित करना है। राम मंदिर हमारे आदर्श का प्रतीक है परंतु राम राज्य स्थापित हो यही प्रयास है जिस पर लगातार चिंतन मनन किया जा रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल भांगड़ा ने कहा कि विश्व में शांति हो और विश्व का कल्याण हो यही कामना की जाती है। उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण के लिए इस समय दो चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है पहली भारतीय चुनौती जिससे निपटने के लिए लगातार कार्य किया जा रहे हैं वहीं जो अंतर यह चुनौती है वह बहुत कठिन है हमारे देश के अंदर कुछ लोग विश्व कल्याण नहीं चाहते इसलिए ऐसे में विश्व कल्याण की भावना बड़ी चुनौती है। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी में संस्कृति और संस्कार के भाव कम होते जा रहे हैं जिन्हें जागृत करना बेहद जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।