{"_id":"6890cc601f115007c20897b4","slug":"video-meerut-rain-water-reached-the-houses-of-valmiki-colony-of-tarapur-in-hastinapur-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: हस्तिनापुर में तारापुर की वाल्मीकि बस्ती के घरों में पहुंचा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हस्तिनापुर में तारापुर की वाल्मीकि बस्ती के घरों में पहुंचा बारिश का पानी
डिंपल सिरोही
Updated Mon, 04 Aug 2025 08:36 PM IST
Link Copied
मेरठ जिले में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। तारापुर गांव की वाल्मीकि बस्ती में सोमवार को हालात और बिगड़ गए जब घर-घर में बारिश का पानी घुस गया और लोग अपने ही आशियानों से बेघर हो गए।
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर प्रेम मार्ग पर स्थित वाल्मीकि बस्ती में सोमवार को हुई मूसलाधार वर्षा के चलते कई घरों में घुटनों तक पानी भर गया। घरों का सामान पूरी तरह भीग गया और लोगों को मजबूरी में दूसरे लोगों के घरों में शरण लेनी पड़ी।
जंगल और खेत भी जलमग्न
सिर्फ बस्ती ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के जंगलों और फसलों में भी बेहिसाब पानी भर गया है। ग्रामीणों के अनुसार, जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश के बाद यही हालात बन जाते हैं।
स्थानीय निवासी शासन-प्रशासन से तत्काल राहत और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।