{"_id":"6aaf8f5a7046386dda084ad2","slug":"video-meerut-pilots-performed-thrilling-stunts-at-the-airshow-and-created-the-tricolour-in-the-sky-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: एयर शो में पायलटों ने दिखाए रोमांचक करतब, आसमान पर बना दिया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: एयर शो में पायलटों ने दिखाए रोमांचक करतब, आसमान पर बना दिया तिरंगा
भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप परिसर में रविवार को दूसरे दिन एयर शो किया। जांबाज पायलटों ने हैरतअंगेज हवाई करतब दिखाए। दर्शक हैरान रह गए और तालियों से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम द्वारा मेरठ के आसमान में पहली बार हॉक MK-132 विमानों ने जब करतब दिखाए, तो हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। आसमान पर रंगों से तिरंगा बना दिया। सभी की निगाहें आसमान पर टिकी रहीं। शो देखकर बच्चों ने कहा कि उन्हें बहुत मजा आया और प्राउड फील हुआ। एयर शो देखकर लोगों ने कहा कि इस शो को देखने के बाद बच्चे एयरफोर्स में जाने के लिए प्रेरित होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।