{"_id":"6a97e4ad0594225ff30649da","slug":"video-meerut-missing-mans-body-found-in-soti-river-four-days-later-pac-recovers-it-using-steamer-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"लापता जेविंद्र का चौथे दिन सोती नदी में मिला शव, पीएसी ने स्टीमर की मदद से निकाला; पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता जेविंद्र का चौथे दिन सोती नदी में मिला शव, पीएसी ने स्टीमर की मदद से निकाला; पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले थे
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के झड़का गांव निवासी 30 वर्षीय जेविंद्र चौहान पुत्र गजे सिंह का शव मंगलवार को चौथे दिन रुपड़ा गांव के जंगल में सोती नदी से बरामद हुआ। नदी की गहराई अधिक होने के कारण पुलिस और ग्रामीण शव को बाहर नहीं निकाल सके। इसके बाद थाना प्रभारी कमल शंकर त्रिवेदी ने पीएसी की फ्लड कंपनी को मौके पर बुलाया। जवानों ने स्टीमर की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला।
शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले थे
परिजनों के अनुसार जेविंद्र शनिवार शाम पत्नी से विवाद के बाद मोटरसाइकिल लेकर घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को बामरोली गांव के पास सोती नदी किनारे उनकी मोटरसाइकिल मिलने के बाद तलाश तेज कर दी गई।
मंगलवार को परिजन और ग्रामीण नदी व आसपास के जंगलों में तलाश कर रहे थे। इसी दौरान रुपड़ा के जंगल में सोती नदी में जेविंद्र का शव दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद पीएसी की फ्लड कंपनी ने स्टीमर की मदद से शव बाहर निकाला।
मौत का कारण स्पष्ट नहीं
जेविंद्र की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।