Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: Ahead of Diwali, Meerut police took major action, seizing firecrackers worth lakhs from an illegal firecracker factory
{"_id":"68d6a963b7a5a148a00f8cc5","slug":"video-meerut-ahead-of-diwali-meerut-police-took-major-action-seizing-firecrackers-worth-lakhs-from-an-illegal-firecracker-factory-2025-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: दीपावली से पहले मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परतापुर क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री और गोदाम से लाखों के पटाखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दीपावली से पहले मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परतापुर क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री और गोदाम से लाखों के पटाखे बरामद
डिंपल सिरोही
Updated Fri, 26 Sep 2025 08:25 PM IST
Link Copied
मेरठ में दीपावली से पहले मेरठ पुलिस को परतापुर थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अच्छरोंडा मार्ग पर अवैध रूप से पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इसके साथ ही तीन गोदामों से लाखों रुपये कीमत के पटाखे बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में कच्चा माल और पटाखे बनाने के उपकरण भी मिले। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि त्योहार के दौरान इन पटाखों की बड़ी सप्लाई की तैयारी थी। परतापुर थाना पुलिस, ब्रह्मपुरी सीओ सौम्या अस्थाना और सदर एसडीएम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बरामद पटाखों और कच्चे माल को सील कर जांच शुरू कर दी है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि यहां बिना किसी लाइसेंस और सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री और गोदाम संचालक चंदन नाम के व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।