{"_id":"691d5ceea8b0cee1d1014b51","slug":"video-meerut-a-smoking-spark-caused-a-fire-in-the-room-leading-to-the-painful-death-of-a-head-constable-2025-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: धूम्रपान की चिंगारी से कमरे में लगी आग, हेड कांस्टेबल की जलकर दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: धूम्रपान की चिंगारी से कमरे में लगी आग, हेड कांस्टेबल की जलकर दर्दनाक मौत
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:30 AM IST
Link Copied
मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शर्मा नगर में हेड कांस्टेबल विभोर कुमार एक मकान में किराए पर रह रहे थे। बुधवार देर रात सिगरेट या बीड़ी की चिंगारी से उनके कमरे में आग लग गई। आग की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
शामली निवासी विभोर 2011 बैच में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। विभोर वर्तमान में मेरठ पुलिस लाइन में तैनात थे और शर्मा नगर में किराए के मकान पर रह रहे थे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि बुधवार रात उनके मकान मालिक ने देर रात लगभग 3:30 बजे कमरे से धुआं निकलते देखा तो शोर मचा दिया था। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद मकान मालिक ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर कमरे में हेड कांस्टेबल का जला हुआ शव बिस्तर पर पड़ा था। मकान मालिक ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर डायल 112 व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हेड कांस्टेबल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। एसएसपी का कहना है कि प्रथम जांच में धूम्रपान से आग लगा प्रकाश में आया है। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।