{"_id":"69304bc3ca7a8cf84b0c2c6a","slug":"video-families-in-ramraj-put-up-posters-alleging-forced-migration-illegal-business-activities-2025-12-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: रामराज के परिवारों ने पलायन को मजबूर के लगाए पोस्टर, अवैध व्यवसायिक गतिविधियों के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रामराज के परिवारों ने पलायन को मजबूर के लगाए पोस्टर, अवैध व्यवसायिक गतिविधियों के आरोप
मेरठ। रामराज निवासी परिवारों ने बुधवार को रिहायशी गली में अवैध व्यावसायिक गतिविधि से तंग आकर अपने घरों पर पलायन को मजबूर के पोस्टर लगाए हैं। पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से दबंग ओमबीर व दीपक से रक्षा करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पलायन करने वाले परिवारों के खिलाफ रेस्टोरेंट में घुसकर मारपीट करने का अभियोग पंजीकृत है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि रामराज मुख्य मार्ग पर स्थित शुभम रेस्टोरेंट के पीछे वाली गली में उनके मकान है। रेस्टोरेंट का पिछला गेट इसी गली में है। आरोप है कि रेस्टोरेंट के कर्मचारी पीछे वाली गली में झूठे बर्तन धोते हैं। गली में गंदगी फैलाते हैं। बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। वे शराब पीकर उत्पाद मचाते हैं। घर की महिलाओं में असुरक्षा की भावना बनी रहती है। इसी रास्ते से रेस्टोरेंट में समान सब्जी,लकड़ी, सिलेंडर,टेंपो, ट्रैक्टर आदि अंदर आते जाते हैं। इसकी शिकायत उन्होंने कई बार शासन प्रशासन से कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शिवम रेस्टोरेंट के मलिक ओमवीर प्रजापति व दीपक अग्रवाल उर्फ भोले की दबंगई से तंग आकर पलायन को मजबूर होकर अपने घरों पर यह मकान बिकाऊ है का पोस्टर लगाए हैं। पलायन का पोस्टर लगाने वालों में अरुण बत्रा, भारत बत्रा, शनि बत्रा, अमित कुमार, कस्तूरी राजकुमार छाबड़ा, सौरभ अरोरा लोग हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि 20 नवंबर को शनि बत्रा व भारत बत्रा ने शुभम रेस्टोरेंट में घुसकर मारपीट की थी। इसकी वीडियो भी वायरल हुई थी। इसके बाद प्राथमिक की दर्ज हुई थी। पलायन को मजबूर के पोस्टर लगाने वालो के खिलाफ थाने में अभियोग पंजीकृत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।