{"_id":"6ad3b535c597a8d5d70111b6","slug":"video-durgashtami-and-vijayadashami-celebrated-at-saraswati-shishu-mandir-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरस्वती शिशु मंदिर में मनाई दुर्गाष्टमी और विजयदशमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरस्वती शिशु मंदिर में मनाई दुर्गाष्टमी और विजयदशमी
मेरठ। हस्तिनापुर के सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को दुर्गाष्टमी और विजयदशमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय की नन्हीं छात्राओं ने नौ देवियों का स्वरूप धारण किया। महिला आचार्याओं और जागरण मंडली की प्रमुख संतोष ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने देवी स्वरूप कन्याओं की आरती उतारकर उन्हें प्रसाद वितरित किया। उन्होंने बच्चों को भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया। कार्यक्रम में पंकज कुमार, नरेंद्र कुमार, मधुबाला, ज्योति, राजेश रानी, सुमन और सविता का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।