Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Due to greed for land, Gulfam was strangled to death by his sons and daughter-in-law, police arrested them
{"_id":"68b7095294f88f9ac000ecdb","slug":"video-due-to-greed-for-land-gulfam-was-strangled-to-death-by-his-sons-and-daughter-in-law-police-arrested-them-2025-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: ज़मीन के लालच में बेटों और बहु ने ही गला घोंट कर की थी गुलफाम की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ज़मीन के लालच में बेटों और बहु ने ही गला घोंट कर की थी गुलफाम की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मेरठ। जानीखुर्द के गांव सिसौला कला में चार दिन पहले हुई गुलफाम की हत्या उसके दो बेटों और बहु ने गला घोट कर की थी। इसका खुलासा पुलिस ने मंगलवार को किया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हत्या का कारण गुलफाम द्वारा अपनी पत्नी और बच्चों को पीटना, सम्पति विवाद और पत्नी का बीमारी का इलाज न करना रहा। हांलाकि ज़मीन के लालच के चलते हत्या की वजह भी बताई जा रही है। बीमारी के कारण गुलफाम की पत्नी की मौत हो गई थी। सिसौला कला निवासी गुलफाम का शव 30 अगस्त को अपने घर के बरामदे में खाट पर मिला था। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम करवाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुलफाम की मौत गला दबाकर होना आया था। जांच के बाद मंगलवार को पुलिस ने मृतक गुलफाम के पुत्र अर्सलान, फरदीन और अर्सलान की पत्नी शहजादी को गुलफाम की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।