{"_id":"6aad92b13a9b16aef708e700","slug":"meerut-1-004-candidates-ran-in-the-home-guard-recruitment-test-five-fell-ill-again-medicines-found-lying-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: होमगार्ड भर्ती परीक्षा में दौड़े 1004 अभ्यर्थी, पांच की हालत फिर बिगड़ी; स्टेडियम में पड़ी मिलीं दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: होमगार्ड भर्ती परीक्षा में दौड़े 1004 अभ्यर्थी, पांच की हालत फिर बिगड़ी; स्टेडियम में पड़ी मिलीं दवाएं
Sat, 19 Sep 2026 01:06 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:06 AM IST
सार
स्टेडियम में चल रही होमगार्ड भर्ती में रोजाना एक हजार अभ्यर्थी आ रहे हैं। शुक्रवार को दौड़ के दौरान पांच अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई, उन्हें अस्पताल भेजा गया। वहीं जगह-जगह दवाएं पड़ी मिली हैं, जिनके शक्तिवर्धक होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
दौड़ से पहले चेकिंग और स्टेडियम में पड़ी दवाएं व आधार कार्ड।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होमगार्ड भर्ती के लिए कैलाश प्रकाश स्टेडियम में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में शनिवार को 1004 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए। इनमें पांच अभ्यर्थियों की डिहाइड्रेशन के कारण तबीयत बिगड़ गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। उधर, शारीरिक दक्षता परीक्षा होने के बाद स्टेडियम में कूड़े में कई दवा और आधार कार्ड पड़े दिखे। मंगलवार से अस्पताल में भर्ती सचिन की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। स्टेडियम में शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान भीषण गर्मी और उमस के कारण मंगलवार को 11 अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
इस दौड़ के दौरान शामली निवासी पूर्व सैनिक अंकुज मलिक की मौत हो चुकी है। न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कराए गए दूसरे अभ्यर्थी हापुड़ के मुक्तेश्वरा गांव निवासी तरुण ने मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया था। तीसरे गंभीर शामली के गुर्जरपुर निवासी सचिन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आनंद अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी मुनेश पंडित का कहना है कि सचिन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अभी उसका वेंटिलेटर पर ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को भी यहां शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। एक बार फिर अभ्यर्थियों से 28 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ लगवाई गईं। अभ्यर्थियों को इसे पूरा करने के लिए 12 चक्कर लगाने पर पड़े। डिहाइड्रेशन से तबीयत बिगड़ने पर पहले स्टेडियम में मौजूद चिकित्सीय टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया।
अब दोपहर में नहीं कराई जा रही दौड़
अब अभ्यर्थियों से दोपहर में दौड़ नहीं कराई जा रही है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर लिखे समय से 90 मिनट पहले बुलाया जा रहा है।
अब दोपहर में नहीं कराई जा रही दौड़
अब अभ्यर्थियों से दोपहर में दौड़ नहीं कराई जा रही है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर लिखे समय से 90 मिनट पहले बुलाया जा रहा है।
ये बोले नोडल अधिकारी
स्टेडियम में जगह-जगह अभ्यर्थियों के आधार कार्ड पड़े मिले। एसपी क्राइम एवं नोडल अधिकारी अवनीश कुमार का कहना है कि अभ्यर्थियों के दौड़ने से पहले कहा जाता है कि अगर उनकी जेब में कोई ऐसी वस्तु हो, जिससे उन्हें दौड़ने में परेशानी हो या उसके गिरने का डर हो उसे वहां बॉक्स में रख दें। आधार कार्ड ऐसे ही किसी अभ्यर्थी का हो सकता है। दोपहर से पहले ही अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा करा ली जाती है। इसके बाद स्टेडियम में लगभग जो एक हजार एथलीट, खिलाड़ी व युवा अभ्यास के लिए जाते हैं, दवा उनकी हो सकती हैं।
ये भी देखें...
मेरठ: दिग्विजय भाटी ने कहा- मैंने नहीं किया समझौता, साथी मोहित जाटव ने बताया झूठा; ये बोले डीआईजी सहारनपुर