Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
2137 Sisters did Tilak of brothers, Muskan closed in murder of husband, No one came to meet Ravita and Damini
{"_id":"6af49774ebed5b6f1708203e","slug":"video-2137-sisters-did-tilak-of-brothers-muskan-closed-in-murder-of-husband-no-one-came-to-meet-ravita-and-damini-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: 2137 बहनों ने किया भाइयों का तिलक, पति की हत्या में बंद मुस्कान, रविता और दामिनी से मिलने नहीं आया कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 2137 बहनों ने किया भाइयों का तिलक, पति की हत्या में बंद मुस्कान, रविता और दामिनी से मिलने नहीं आया कोई
मेरठ। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व भैया दूज श्रद्धा और भावुकता के साथ मनाया गया। हालांकि, जेल में बंद मुस्कान, रविता और दामिनी से मिलने के लिए उनके भाई नहीं पहुंचे। ये तीनों महिलाएं पति की हत्या के मामले में अपने प्रेमियों के साथ जेल में बंद हैं। मुस्कान और रविता को कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि त्योहार को लेकर जेल में विशेष इंतजाम किए गए थे। जेल में बंद बंदियों से मिलने के लिए कुल 2,137 बहनें पहुंचीं, जिन्होंने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर मिठाइयां खिलाईं और उनकी लंबी उम्र की कामना की। इन बहनों के साथ 1,306 बच्चे भी जेल पहुंचे। वहीं 35 भाई भी जेल में बंद अपनी महिला बंदी बहनों से तिलक कराने के लिए कारागार पहुंचे। त्योहार के मद्देनजर जेल प्रशासन ने मुलाकात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती। सुबह 6 बजे से ही पर्ची बननी शुरू हो गई थी और 7 बजे से भाई-बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। भाइयों ने बहनों को आशीर्वाद दिया और उनकी रक्षा का वचन दोहराया। जेल में त्योहार मनाने की कसक बंदियों के चेहरों पर साफ दिखी और बहनों के पहुंचने से माहौल भावुक हो गया। बहनें अपने साथ रोली, चावल और मिठाई लेकर पहुंची थीं। जो महिलाएं सामग्री लाना भूल गईं, उन्हें जेल प्रशासन ने रोली-चावल की सामग्री खुद उपलब्ध कराई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।