{"_id":"6b041d5ff0b83169040065ea","slug":"video-be-smart-voter-before-heading-to-polls-check-out-live-evm-demo-at-the-collectorate-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मतदान से पहले मतदाता बनें स्मार्ट, कलेक्ट्रेट में देखें ईवीएम का लाइव डेमो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान से पहले मतदाता बनें स्मार्ट, कलेक्ट्रेट में देखें ईवीएम का लाइव डेमो
मऊ में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां अभी से तेज हो गई हैं। मतदाताओं का ईवीएम-वी वीपैट पर भरोसा बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने अनोखी पहल की है। अब आप सिर्फ सुनेंगे नहीं, बल्कि खुद बटन दबाकर देख सकेंगे कि आपका वोट कैसे पड़ता है और वीवीपैट की पर्ची में क्या छपता है। सोमवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में बने ईवीएम-वी वीपैट प्रदर्शन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां तैनात कर्मचारियों से पूछा- आम लोग आ रहे हैं? उन्हें क्या-क्या समझाया जा रहा है?।डीएम ने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों के साथ कलेक्ट्रेट में भी प्रदर्शन केंद्र बनाए गए हैं। यहां आप जाकर ईवीएम की पूरी कार्यप्रणाली समझ सकते हैं। मन में कोई शंका है तो वहीं दूर कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।