{"_id":"6abd5f9aa3d12f53010c692c","slug":"video-youth-dies-after-coming-into-contact-with-high-tension-line-villagers-stage-protest-by-blocking-the-road-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन
मथुरा के सौंख में धान की फसल का काम करके ट्रॉली पर बैठकर लौट रहे युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। घटना के बाद मृतक का शव मथुरा - सौंख मार्ग स्थित नगला भूरिया के समीप सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने जाम लगाया। और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। और मृतक के परिजन की मदद की मांग करने लगे। बाद में राजनीतिक लोगों के हस्तक्षेप के बाद दो घंटे बाद जाम खुला। थाना मगोर्रा के गांव बोरपा निवासी रूपेश (20) बुधवार की सुबह करीब सात बजे अपने खेत पर धान की फसल को लेने के लिए गया था। धान की फसल को ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर घर लेकर आ रहा था। रूपेश ट्रॉली में बैठा हुआ था। तभी रास्ते से गुजर रही विद्युत हाईटेंशन लाइन की चपेट में रूपेश आ गया। मौके पर रूपेश की मौत हो गई। करंट से हुई युवक रूपेश की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने मृतक रूपेश के शव को सौंख मथुरा मार्ग स्थित नगला भूरिया के समीप सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने की खबर मिलते ही तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक ब्रजभूषण अवस्थी समेत पुलिस फोर्स व राजनीतिक दलों के लोग पहुंच गए। पीड़ित परिवार को समझाने लगे। तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता ने पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन से चार लाख रुपये की आर्थिक मदद और तहसील परिसर में मृतक के भाई दिव्यांग अजीत को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने दो घंटे से लगे जाम को तहसीलदार के आश्वासन पर खोल दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।