{"_id":"6b0a42e4782f38dd9c07a0b1","slug":"video-volleyball-tournament-begins-13-matches-held-on-the-first-day-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन हुए 13 मुकाबले।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन हुए 13 मुकाबले।
मथुरा। रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल में 12वीं दिवंगत गौरीलाल गोयल स्मृति अंडर-19 अंतरविद्यालयीय जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार को शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, निदेशक अभिषेक गोयल, निर्देशिका लता गोयल और जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव डॉ. डी.पी. शर्मा ने किया। पहले दिन बालक वर्ग में दस और बालिका वर्ग में तीन मुकाबले खेले गए।
खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में अशोका इंटेलेक्ट ग्लोबल स्कूल, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल (बाद), रमनलाल शोरावाला इंटरनेशनल स्कूल और ब्रजधाम विद्या मंदिर ने अपने-अपने मुकाबले जीते। कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, मथुरा ने केडी पब्लिक स्कूल, राया को पराजित किया। मेजबान रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल ने माउंट हिल एकेडमी को हराया। कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, बाद ने सोफिया पब्लिक स्कूल, राया को तीन सेटों में हराया। विद्या देवी जिंदल पब्लिक स्कूल ने अशोका इंटेलेक्ट ग्लोबल स्कूल को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग में रतनलाल फूल कटोरी देवी विद्यालय ने कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, वृंदावन को पराजित किया। विद्या देवी जिंदल स्कूल, कोसीकलां ने माउंट हिल एकेडमी को हराकर अगले चरण में जगह बनाई। सेंट फ्रांसिस स्कूल ने रमनलाल शोरावाला इंटरनेशनल स्कूल, रावल को हराया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक वर्ग में 14 और बालिका वर्ग में 10 मुकाबले खेले जाएंगे। कुल 24 मुकाबलों के आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में विशेष उत्साह है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।