{"_id":"6ad4a276ce5a05787b0919ab","slug":"video-two-labourers-carrying-out-repair-work-at-guest-house-in-vrindavan-fell-from-third-floor-killing-woman-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में गेस्ट हाउस में कार्य कर रहे मजदूर तीसरी मंजिल से गिरे, महिला की माैत, युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में गेस्ट हाउस में कार्य कर रहे मजदूर तीसरी मंजिल से गिरे, महिला की माैत, युवक गंभीर घायल
मथुरा के वृंदावन में रमन रेती क्षेत्र स्थित श्यामा श्याम आश्रम के पीछे गेस्ट हाउस में जर्जर दीवार उतारने के दौरान एक महिला सहित दो मजदूर तीसरी मंजिल से गिर गए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू की है। श्याम श्याम धाम के समीप एक गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल पर मध्य प्रदेश निवासी 27 वर्षीय रचना और बाटी गांव निवासी 30 वर्षीय कप्तान दीवार उतारने का काम कर रहे थे। तभी अचानक दीवार के साथ दोनों मजदूर तीसरी मंजिल से नीचे गौशाला की ओर जा गिरे। गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने कार से घायलों को सेवाश्रम अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक मजदूर का उपचार जारी है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस को जानकारी हुई। पुलिस सेवा शर्मा अस्पताल पहुंची और उसके बाद घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि तीन मंजिला गेस्ट हाउस में मरम्मत का कार्य चल रहा था। तीन मंजिला इमारत से गिर कर एक मजदूर महिला की मौत हो गई है जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।