फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teenager commits suicide by jumping from fifth floor in Vrindavan

मथुरा: वृंदावन में पांचवीं मंजिल से कूदा किशोर, माैत से परिवार में मचा कोहराम: माैसी के घर उठाया आत्मघाती कदम

Sat, 17 Oct 2026 08:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 17 Oct 2026 08:18 PM IST
सार

वृंदावन में एक किशेार ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Teenager commits suicide by jumping from fifth floor in Vrindavan
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

मथुरा के वृंदावन थाना क्षेत्र स्थित हरे कृष्णा ऑर्चिड कॉलोनी में शनिवार को 16 वर्षीय किशोर ने पांचवीं मंजिल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल किशोर को तत्काल संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान राज गौतम (16), पुत्र योगेश गौतम, निवासी 5/222 रिफाइनरी, थाना रिफाइनरी, मूल निवासी ग्राम जनूथर, थाना एवं जिला डीग (राजस्थान) के रूप में हुई है। मृतक के पिता योगेश गौतम सीआईएसएफ यूनिट आईओसी, मथुरा में चालक के पद पर तैनात बताए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राज गौतम 17 अक्टूबर को अपनी मां और बहन के साथ अपने मौसा सौरभ गौतम (30वर्ष) पुत्र पप्पू गौतम, निवासी सुनरख, थाना जैत के घर आया था। कुछ समय बाद वह घर से घूमने की बात कहकर बाहर निकल गया। इसी दौरान हरे कृष्णा ऑर्चिड कॉलोनी की पांचवीं मंजिल की छत से कूदने की घटना सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंची और शव के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed