{"_id":"6a71f56f9f6979791d0032fe","slug":"video-two-bulls-fell-into-open-drain-near-bsa-college-in-mathura-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में बीएसए कॉलेज के पास खुले नाले में गिरे दो सांड़, दो घंटे की मशक्कत के बाद बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में बीएसए कॉलेज के पास खुले नाले में गिरे दो सांड़, दो घंटे की मशक्कत के बाद बची जान
मथुरा में खुले नालों को लेकर नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई। सोमवार रात करीब 10 बजे बीएसए कॉलेज के समीप दो आवारा सांड़ आपस में भिड़ते हुए खुले नाले में गिर गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल नगर निगम को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक कोई राहत टीम मौके पर नहीं पहुंची। मजबूरन वृंदावन के गौरक्षक दल को बुलाया गया। गौरक्षकों ने काफी प्रयास किए, लेकिन दोनों भारी-भरकम गोवंशों को नाले से बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड, नगर निगम और जेसीबी की सहायता ली गई। करीब दो घंटे तक चले संयुक्त रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों सांडों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वृंदावन स्थित गौशाला भेज दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि बीएसए कॉलेज के पास यह खुला नाला लंबे समय से दुर्घटनाओं का कारण बना हुआ है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद इसे ढकने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका आरोप है कि शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के दावे किए जाते हैं, लेकिन ऐसे खुले नाले नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।