{"_id":"6aa2a7e15b481ed32304e47e","slug":"video-swami-sachchidanand-who-announced-kar-seva-in-mathura-receives-threat-from-pakistani-number-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कार सेवा का एलान करने वाले स्वामी सच्चिदानंद को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, संत बोले- पीछे नहीं हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कार सेवा का एलान करने वाले स्वामी सच्चिदानंद को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, संत बोले- पीछे नहीं हटेंगे
पाकिस्तान नंबर से कथित तौर पर धमकी भरा फोन आने के बाद स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने स्पष्ट कहा है कि धमकियों से डरने की जरूरत नहीं है। छह दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी...चाहे प्राणों की आहुति ही क्यों न देनी पड़े। वह पीछे नहीं हटेंगे। महाराज के इस बयान के बाद हिंदू संगठनों और सनातनी समाज के लोगों ने उन्हें समर्थन दिया। बुधवार को स्वामी सच्चिदानंद महाराज रामपुर में आयोजित छठी महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर फोनकर्ता ने उन्हें धमकी दी। इसके बाद धमकी भरे संदेश के साथ दो ऑडियो भी भेजे गए। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है। हालांकि, पुलिस ऑडियो के माध्यम से मामले की जांच कर रही है। इधर, जुल्हैंदी स्थित चित्रगुप्त पीठ पहुंचने के बाद स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने धमकी देने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की धमकियों से वह अपने संकल्प से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए छह दिसंबर को ही कार सेवा होगी। हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी महाराज से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया और कहा कि धमकी देने वालों से डरने की आवश्यकता नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।