{"_id":"6aa79c89346ed1b60c0ec681","slug":"video-speeding-bus-coming-from-the-wrong-side-runs-over-vegetable-vendor-he-dies-a-tragic-death-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार बस ने सब्जी विक्रेता को रौंदा, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार बस ने सब्जी विक्रेता को रौंदा, दर्दनाक मौत
वृन्दावन के वात्सल्य ग्राम के समीप सोमवार सुबह विपरीत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार सब्जी विक्रेता को रौंद दिया। हादसे में स्कूटी चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अक्रूर गांव निवासी किशन निषाद (42) प्रतिदिन की तरह सुबह अपनी सब्जी की दुकान लगाने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह वात्सल्य ग्राम के सामने पहुंचे, सामने से रॉन्ग साइड में आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने बस के चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने मथुरा-वृन्दावन मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब डेढ़ घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत घायल बस चालक को भीड़ से बचाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग (हल्का लाठीचार्ज) करते हुए हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा और बमुश्किल जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।