{"_id":"6aad2349ac5c4e36160b8aad","slug":"video-security-tightened-in-mathura-for-radhashtami-checking-drive-conducted-at-station-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राधाष्टमी पर मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राधाष्टमी पर मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान
राधाष्टमी पर्व को लेकर मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए जीआरपी और आरपीएफ ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर जांच की। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के सामान के साथ लगेज और पार्सल कक्ष, वेटिंग रूम, टिकटघर समेत अन्य स्थानों को भी चेक किया गया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों और उनके सामान की निगरानी की गई। जीआरपी टीम ने प्लेटफॉर्म के अलावा उन स्थानों पर भी जांच की, जहां यात्रियों की आवाजाही अधिक रहती है। अधिकारियों ने कर्मचारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए। राधाष्टमी पर दौरान स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल जांच की जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जीआरपी की टीम लगातार स्टेशन परिसर में भ्रमण और निगरानी करती रहेगी। जीआरपी के क्षेत्राधिकारी राजेश दीक्षित ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाता है। यह सुरक्षा व्यवस्था के तहत होने वाली नियमित प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि राधाष्टमी पर्व के दौरान स्टेशन पर सामान्य तौर पर ज्यादा भीड़ नहीं होती है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से एहतियात बरती जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।