{"_id":"6a9d0a194bf8dd5ee9042746","slug":"video-sanitation-workers-create-ruckus-in-mathura-over-non-payment-of-salaries-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में सफाईकर्मियों की हड़ताल, काम बंद कर किया हंगामा; नहीं उठा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में सफाईकर्मियों की हड़ताल, काम बंद कर किया हंगामा; नहीं उठा कूड़ा
मथुरा-वृंदावन नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को समय से वेतन न मिलने के विरोध में रविवार को ड्राइवर और क्लीनरों ने काम बंद कर हड़ताल कर दी। कृष्णानगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी एकत्रित हुए और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जताई। कर्मचारियों के काम पर नहीं आने से शहर के कई इलाकों में सुबह से ही सफाई व्यवस्था प्रभावित रही और जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और अन्य त्योहारों के बीच सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें समय से पूरा वेतन नहीं मिल रहा है। रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे महत्वपूर्ण पर्वों पर भी कई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। कर्मचारियों के मुताबिक, कुछ कर्मियों के खातों में आधा वेतन ही पहुंचा है, जबकि बड़ी संख्या में कर्मचारी अभी भी भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान परिवार की जरूरतें बढ़ जाती हैं। ऐसे समय में वेतन न मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से वेतन भुगतान में हो रही देरी को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था। इसी के चलते उन्होंने रविवार को काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया और वेतन संबंधी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी सफाई कर्मचारी पूर्ण रूप से हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों ने साफ किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पर असर पड़ने से नगर निगम प्रशासन के सामने त्योहारों के दौरान सफाई व्यवस्था सुचारू बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।