{"_id":"6ab679af4355545d3c00b83e","slug":"video-radharani-chhathi-mahotsav-celebrated-with-great-fanfare-at-radha-damodar-temple-in-vrindavan-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वृंदावन के राधा दामोदर मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राधारानी छठी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वृंदावन के राधा दामोदर मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राधारानी छठी महोत्सव
वृंदावन के सप्त देवालयों में प्रमुख ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में राधारानी की छठी महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति रस की अविरल धारा प्रवाहित होती रही। महोत्सव के अंतर्गत ब्रजवासी बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने राधा-कृष्ण की विविध लीलाओं पर आधारित नृत्य एवं भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों पर भक्तों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विस्तृत जानकारी देते हुए मंदिर के सेवायत आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी महाराज और आचार्य पूर्ण चंद्र गोस्वामी महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राधारानी का छठी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि राधारानी की छठी की पारंपरिक बधाइयां भी लुटाई गईं है। बधाइयों के रूप में खिलौने, वस्त्र, साड़ियां, रुपये तथा अन्य उपयोगी सामग्री श्रद्धालुओं के बीच वितरित की गई। बधाइयों को प्राप्त करने के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री राधे और राधे-राधे के उद्घोषों से गुंजायमान हो उठा। मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन एवं उत्सव सेवाओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। भक्तों ने राधारानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर के सेवायत आचार्य करुण गोस्वामी महाराज ने बताया कि राधारानी की छठी महोत्सव ब्रज की प्राचीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है। यह उत्सव भक्तों को राधारानी की कृपा एवं वात्सल्य भाव से जोड़ने का माध्यम है। महोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।