{"_id":"6ad62cb47a53e5f3850cb627","slug":"video-paid-tribute-to-sant-ramesh-baba-pledged-to-serve-cows-and-protect-yamuna-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संत रमेश बाबा को दी श्रद्धांजलि, गौसेवा और यमुना संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संत रमेश बाबा को दी श्रद्धांजलि, गौसेवा और यमुना संरक्षण का लिया संकल्प
गौमाता के संरक्षण और यमुना की अविरल धारा एवं स्वच्छता के लिए जीवनपर्यंत समर्पित रहे संत रमेश बाबा को सोमवार को स्वामी घाट स्थित यमुना मैया मंदिर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्री भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति एवं श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सभा में संत रमेश बाबा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सेवा, समर्पण और संघर्षपूर्ण जीवन को नमन किया गया। इस दौरान उनके आदर्शों पर चलने और गौसेवा व यमुना संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम गोपाल शर्मा ने कहा कि संत रमेश बाबा ने गौमाता की रक्षा और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। गौसेवा के प्रति उनकी निष्ठा और यमुना की अविरल धारा के लिए उनका संघर्ष समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के संस्थापक श्याम शर्मा ने कहा कि संत रमेश बाबा का जीवन त्याग, तपस्या और जनसेवा का अनुपम उदाहरण रहा। उन्होंने गौमाता के संरक्षण और यमुना की स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास किए। उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को भी समाज और प्रकृति की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। समिति के संजय हरियाणा ने कहा कि संत रमेश बाबा ने गौसेवा और यमुना संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका संघर्ष हमें धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। गौमाता की रक्षा और यमुना की स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा का संचालन यमुना भक्त पंकज चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर बंसी लाल शर्मा, आशीष शर्मा, अजय शर्मा, केके शर्मा, ललित स्वामी, सुनील शर्मा, सर्वेश चतुर्वेदी, लब्बू पंडित, हरीश शर्मा और शैलेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।