{"_id":"6a907d828b7b029f3707aaec","slug":"video-municipal-corporation-demolishes-encroachments-in-mathura-ahead-of-janmashtami-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में जन्माष्टमी से पहले एक्शन में नगर निगम, 113 अवैध होर्डिंग्स-बैनर हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में जन्माष्टमी से पहले एक्शन में नगर निगम, 113 अवैध होर्डिंग्स-बैनर हटाए
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व के मद्देनजर शहर की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने के लिए मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने अवैध प्रचार सामग्री के खिलाफ सघन अभियान चलाया। नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 113 अवैध होर्डिंग्स, पोस्टर और बैनर हटाए। अभियान के दौरान मथुरा क्षेत्र में कृष्णा नगर चौराहा से गोवर्धन चौराहा और गोवर्धन रोड होते हुए सतोहा तक कार्रवाई कर 49 अवैध होर्डिंग्स हटाए गए। वहीं, वृंदावन क्षेत्र में अटल्ला चुंगी से नगर निगम चौराहा, चामुंडा देवी मंदिर मार्ग और परिक्रमा मार्ग से 64 पोस्टर-बैनर जब्त किए गए। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति विज्ञापन लगाने वाले संस्थानों और प्रतिष्ठानों से भारी जुर्माना वसूला जाएगा। नगर निगम ने व्यापारियों और आम जनता से शहर के सौंदर्यीकरण में सहयोग की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।