{"_id":"6ae0789307655515bc003fa0","slug":"video-grand-welcome-for-asian-para-games-silver-medalist-ram-ratan-singh-jadon-in-brajbhumi-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एशियाई पैरा गेम्स के रजत पदक विजेता राम रतन सिंह जादौन का ब्रजभूमि में भव्य स्वागत।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एशियाई पैरा गेम्स के रजत पदक विजेता राम रतन सिंह जादौन का ब्रजभूमि में भव्य स्वागत।
छाता, मथुरा। एशियाई पैरा गेम्स में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले राम रतन सिंह जादौन गांव नरी निवासी का ब्रजभूमि आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। मंगलवार को कोटवन (हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा) से छाता पहुंचे कस्बे के गणमान्य नागरिकों, खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाने के बाद प्रथम बार अपनी जन्मभूमि और क्षेत्र में पहुँचे राम रतन सिंह जादौन का कोटवन बॉर्डर पर उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान समर्थकों ने भारत माता के जयकारों और आतिशबाजी के साथ पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। स्वागत समारोह के दौरान राम रतन सिंह जादौन ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रजवासियों का यह प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सफलता का मुख्य आधार है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों से किसी भी बाधा को पार कर देश के लिए पदक जीता जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।