{"_id":"6a71f567330b0e533d080a2b","slug":"video-geeta-shodh-sansthan-is-reviving-braj-rasleela-amidst-western-culture-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पाश्चात्य संस्कृति के बीच ब्रज की रासलीला को पुनर्जीवित कर रहा गीता शोध संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पाश्चात्य संस्कृति के बीच ब्रज की रासलीला को पुनर्जीवित कर रहा गीता शोध संस्थान
पाश्चात्य संस्कृति की आंधी में विलुप्त होती जा रही ब्रज की विशुद्ध सात्विक राधा-कृष्ण रासलीला और ब्रज संस्कृति को बचाने का बीड़ा गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी ने उठाया है। संस्थान का उद्देश्य युवाओं के बीच ब्रज की संस्कृति को फिर से स्थापित करना है। इसी क्रम में अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं के लिए 3 माह का मुंदारिया प्रेम रासलीला प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कॉलेज की 35 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. अनिल वाजपेयी ने बताया कि इस शिविर में छात्राओं को रासलीला की समग्र कला सिखाई गई। इसमें अभिनय, नृत्य, गीत, संगीत, गायन और वादन का प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं ने ब्रज की पारंपरिक वेशभूषा और भाव-भंगिमाओं के साथ रास के मंचन का अभ्यास भी किया। डॉ. वाजपेयी ने कहा कि बृज की संस्कृति के विशुद्ध सात्विक प्रेम स्वरूप को प्रदर्शित करने वाली यह पहल छात्राओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करेगी। गीता शोध संस्थान का प्रयास है कि युवा पीढ़ी ब्रज की लोक कला और आध्यात्मिक परंपरा से परिचित होकर उसे आगे बढ़ाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।