{"_id":"6ab13ecbfc3f4aa2bb0a7853","slug":"video-first-day-deled-exam-concludes-amidst-tight-security-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएलएड: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई पहले दिन की परीक्षा, 1107 ने छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई पहले दिन की परीक्षा, 1107 ने छोड़ी
बच्चों को कैसे सिखाना है, बाल विकास की परिभाषा, इसके अध्ययन की उपयोगिता और क्षेत्र, आनुवंशिकता, वातावरण जैसे प्रश्न डीएलएड(डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) परीक्षा के पहले दिन प्रथम सेमेस्टर के परीक्षार्थियों से पूछे गए। मनोविज्ञान के सवाल और इस पर आधारित व्यावहारिक प्रश्न पूछे गए। डीएलएड, प्रथम सेमेस्टर में बाल विकास और शिक्षण अधिगम के सिद्धांत विषय की परीक्षा हुई। सुबह और दोपहर की पाली में आयोजित इन प्रश्न पत्रों में परीक्षार्थियों की व्यावहारिक समझ और मनोविज्ञान की परख से जुड़े प्रश्न पूछे गए। बाल विकास और शिक्षण अधिगम सिद्धांत में पूछे प्रश्नों का स्तर औसत रहा। पहले दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों पालियों की परीक्षाएं संपन्न हुई। दोनों प्रश्न पत्रों को मिलाकर कुल 1107 अभ्यर्थी परीक्षा से नदारद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।