फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Agniveer visiting Braj with his sisters drowns in the Yamuna

Mathura News: बहनों के साथ ब्रज दर्शन करने आया अग्निवीर यमुना में डूबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Agniveer visiting Braj with his sisters drowns in the Yamuna
वृंदावन। श्रीराधाष्टमी पर बहनों के साथ ब्रज दर्शन करने आए अग्निवीर युवक रविवार को जुगल घाट पर यमुना नदी में डूब गए। पुलिस गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम के साथ युवक की तलाश में जुटी है। युवक सेना में अग्निवीर के रूप में जयपुर में तैनात है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा निवासी हर्ष बिष्ट (19) रविवार सुबह करीब 9 बजे अपनी दो बहन बबिता बिष्ट, भारती बिष्ट और चचेरे भाई गौरव के साथ बरसाना दर्शन के बाद वृंदावन के जुगल घाट पहुंचे। जहां हर्ष यमुना में स्नान करने लगा। इस दौरान अचानक हर्ष गहरे पानी में डूबने लगे। बहनों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद एक बाबा ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई लेकिन गहरा पानी होने के कारण वे उसे निकाल नहीं पाए।
विज्ञापन

बहन बबिता एवं भारती ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि हादसे के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस से मदद मांगी लेकिन पुलिसकर्मी कभी उच्च अधिकारियों को सूचना देने तो कभी बोट में पेट्रोल न होने की बात कहकर टालमटोल करते रहे। बहनों ने बताया कि हर्ष ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभालता है। फायर ब्रिगेड की टीम में शामिल बच्चू सिंह ने बताया कि नदी में बहाव तेज है। इस कारण युवक का शाम तक पता नहीं चल सका है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि यमुना में डूबे युवक की तलाश जारी है। अन्य परिजन अल्मोड़ा से वृंदावन के लिए चल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed