{"_id":"6b0aab9e16cb1efb1a082a34","slug":"video-double-engine-government-has-taken-up-to-new-heights-of-development-shivraj-singh-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डबल इंजन सरकार ने यूपी को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया : शिवराज सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डबल इंजन सरकार ने यूपी को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया : शिवराज सिंह
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का काम किया है। प्रदेश में विकास के साथ कानून व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश में गुंडाराज हावी था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उनका सफाया किया। गुंडे या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान फरह स्थिति गो अनुसंधान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य के विकास के लिए मजबूत कानून व्यवस्था बेहद जरूरी है। सपा सरकार के कार्यकाल में अपराध और गुंडागर्दी का बोलबाला था। आमजन खुद को असुरक्षित महसूस करता था। योगी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए और कानून का राज स्थापित किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान विकास, बेहतर कानून व्यवस्था और सुशासन के रूप में बन रही है। डबल इंजन सरकार प्रदेश को विकसित बनाने के संकल्प के साथ लगातार काम कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।