{"_id":"6ab55ed657529bcd360c5217","slug":"video-deled-first-shift-paper-was-easy-inclusive-education-topic-stumped-candidates-in-second-shift-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डीएलएड में प्रथम पाली का पेपर सरल, समावेशी शिक्षा ने दूसरी पाली में उलझाए परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डीएलएड में प्रथम पाली का पेपर सरल, समावेशी शिक्षा ने दूसरी पाली में उलझाए परीक्षार्थी
मथुरा में डीएलएड (तृतीय सेमेस्टर-2026) की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुईं। प्रथम पाली में शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार का पेपर पाठ्यक्रम के अनुरूप और सरल रहा, जिससे ब्लूम टैक्सोनॉमी, परिकल्पना और ब्लू प्रिंट जैसे सीधे प्रश्नों को हल करने वाले अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे और कुल पंजीकृत 3091 में से 2974 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इसके विपरीत, द्वितीय पाली में समावेशी शिक्षा के प्रश्न-पत्र का स्तर काफी कठिन बताया, जिसमें टीएटी परीक्षण, शैक्षणिक लब्धि सूत्र और दृष्टिबाधितों हेतु टेलर-प्रेम के उपयोग जैसे गहराई से पूछे गए वैचारिक प्रश्नों ने कई परीक्षार्थियों को उलझन में डाला और समय प्रबंधन की बड़ी चुनौती खड़ी की, हालांकि इस पाली में पंजीकृत 3071 में से 2967 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और डायट प्रभारी प्राचार्य जमुना प्रसाद के अनुसार सभी केंद्रों पर शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।