{"_id":"6aa6784da1ed755e2b0c2ce4","slug":"video-crowds-gather-for-revival-of-chhata-sugar-mill-farmers-arrive-carrying-sugarcane-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छाता चीनी मिल की बहाली को लेकर उमड़ा जनसमूह, हाथों में गन्ना लेकर पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छाता चीनी मिल की बहाली को लेकर उमड़ा जनसमूह, हाथों में गन्ना लेकर पहुंचे किसान
छाता क्षेत्र की बंद पड़ी चीनी मिल को चालू कराने की मांग को लेकर भूतपूर्व सैनिक परिषद के बैनर तले चल रहा धरना-प्रदर्शन रविवार को और अधिक मुखर हो गया। आंदोलन के तहत हजारों की संख्या में किसान और क्षेत्रवासी रोष प्रकट करते हुए शुगर मिल परिसर पहुंचे। किसान हाथों में गन्ना लेकर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान शासन के प्रति किसानों में गहरा आक्रोश दिखाई दिया। धरना स्थल पर संबोधित करते हुए कर्मयोगी सूबेदार ललित कुमार ने कहा कि अन्नदाता किसान और देश का जवान पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने आंदोलनकारियों से अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हमें उग्र होने की आवश्यकता नहीं है। यदि हम अनुशासन के दायरे में रहकर अपनी मांगें उठाएंगे, तो प्रशासन भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा और हमारी आवाज शासन तक मजबूती से पहुंचेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।