{"_id":"6a8ad62a4bf24f751e008481","slug":"video-congress-national-secretary-kunal-chaudhary-offered-prayers-at-banke-bihari-temple-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने बांकेबिहारी मंदिर में टेका माथा, कॉरिडोर और अधिग्रहण के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने बांकेबिहारी मंदिर में टेका माथा, कॉरिडोर और अधिग्रहण के खिलाफ खोला मोर्चा
वृंदावन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी कुणाल चौधरी ने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी महाराज के दर्शन कर देश और प्रदेश में सुख, शांति तथा भाईचारे की प्रार्थना की। दर्शन के उपरांत पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने सत्तापक्ष पर तीखे हमले किए और बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर व मंदिर के प्रस्तावित अधिग्रहण का कड़ा विरोध जताया। कुणाल चौधरी ने कहा कि वृंदावन सिर्फ एक धार्मिक स्थान नहीं, बल्कि करोड़ों सनातनियों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म को सत्ता प्राप्ति का जरिया बनाया जा रहा है। राम मंदिर चंदे में पारदर्शिता की मांग उठाते हुए उन्होंने कहा कि जनता और श्रद्धालुओं के दान का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाना चाहिए। प्रस्तावित कॉरिडोर और अधिग्रहण की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया कि विकास के नाम पर ब्रजवासियों के रोजगार, घर, दुकान और ब्रज की पौराणिक विरासत को नष्ट नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को कोई भी कदम उठाने से पहले मंदिर से जुड़े हितधारकों और स्थानीय नागरिकों से सीधी वार्ता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ब्रज की सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संवैधानिक स्तर तक लड़ाई लड़ेगी। इस अवसर पूर्व सीएलपी नेता प्रदीप माथुर, जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, शहर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम, सोहन सिंह सिसोदिया, दीपक पाराशर, कुंवर सिंह निषाद, प्रकाश शर्मा, अजय शर्मा और आशीष अरोड़ा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।