{"_id":"6ac39c74ff42ff8b8a038b32","slug":"video-bjp-members-reviewed-programs-of-seva-sankalp-abhiyan-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाजपाइयों ने की सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाजपाइयों ने की सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों की समीक्षा
मथुरा के साैख में भाजपा मगोर्रा मंडल के तत्वावधान में पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बुधवार को मंडल से गुजरने वाली सेवा ज्योति बाइक यात्रा को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। मंडल प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह राना ने कहा कि प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता बाइक लेकर सेवा ज्योति यात्रा में हिस्सा लेंगे। आगामी एमएलसी चुनावों को लेकर हर मतदाता से पार्टी पक्ष में वोट डलवाना है। इसके लिए पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। मंडल अध्यक्ष संतेन्द्र चौधरी ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा में मंडल से सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक लेकर हिस्सा लेंगे। इससे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह चौधरी को मन की बात कार्यक्रम का प्रमुख बनाया गया। इस मौके पर रनवीर सिंह, चंदगीराम, प्रधान पालेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, विजय सिंह, अमित पाठक, प्रदीप कुंतल, हेमराज सिंह, जयपाल सिंह राना, प्रेम सिह चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, अजीत सिंह, सतवीर, कान्हा कुंतल, उदय सिंह, पवन कुमार, योगेश अग्रवाल, कन्हैया शर्मा आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।