{"_id":"6ada166c2fad762b410c54de","slug":"video-awareness-raised-through-public-outreach-on-railways-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रेल जनसंवाद में किया जागरूक, स्वच्छता के लिए रेलकर्मियों और कुलियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रेल जनसंवाद में किया जागरूक, स्वच्छता के लिए रेलकर्मियों और कुलियों का सम्मान
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को रेल जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रेल कर्मचारियों, यात्रियों और रेल सेवा से जुड़े लोगों को स्टेशन की स्वच्छता बनाए रखने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने वाले रेलकर्मियों और अन्य कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह राना ने पूर्व रेल कर्मचारी अजय शर्मा, एआर सैनी सहित कुलियों और सफाईकर्मियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में मथुरा जंक्शन की स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। स्टेशन की स्वच्छता की चारों ओर सराहना हो रही है। इसमें रेलकर्मियों, सफाईकर्मियों और अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्वच्छता के इस स्तर को बनाए रखने के लिए सभी को निरंतर प्रयास करने होंगे। स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि रेल सेवा हमारे जीवन का लगभग एक तिहाई हिस्सा है। ऐसे में रेलवे परिसर को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यात्रियों को भी स्टेशन पर गंदगी नहीं फैलानी चाहिए और स्वच्छता बनाए रखने में रेल प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही स्टेशन को स्वच्छ और बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य रेल सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वच्छता में योगदान देने वाले लोगों का उत्साहवर्धन करना रहा। इस दौरान स्टेशन प्रबंधक बीवी मंगल, सीटीआई नागेंद्र तिवारी, आरपीएफ निरीक्षक यूके कौशिक, सीटीआई शैलेष मिश्रा, सीएचआई आशुतोष राय सहित रेलवे के कई अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।