Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
As gold prices drop, the bullion market sees a surge in activity; women show a preference for lightweight jewellery.
{"_id":"6ae35e1970fe8e89150f27fa","slug":"video-as-gold-prices-drop-the-bullion-market-sees-a-surge-in-activity-women-show-a-preference-for-lightweight-jewellery-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सोना सस्ता होते ही सराफा बाजार में बढ़ी रौनक, हल्के गहनों पर महिलाओं का आया दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सोना सस्ता होते ही सराफा बाजार में बढ़ी रौनक, हल्के गहनों पर महिलाओं का आया दिल
सोने के भाव में नरमी आते ही सराफा बाजार की रौनक बढ़ने लगी है। त्योहारी सीजन और करवाचौथ के चलते आभूषणों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। महिलाएं पारंपरिक गहनों के साथ एंटीक, इटालियन और दक्षिण भारतीय डिजाइनों को पसंद कर रही हैं। बजट में खरीदारी के लिए हल्के वजन के आभूषणों की मांग भी बढ़ रही है। सोने की कीमतों में गिरावट और 18 कैरेट के गहनों ने ग्राहकों को काफी राहत मिली है। जो लोग भाव बढ़ने के कारण खरीदारी टाल रहे थे, वे अब गहने देखने और पसंद करने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। हल्के हार, चेन, अंगूठी, कानों के टॉप्स और छोटे आकार के आकर्षक आभूषण ग्राहकों को लुभा रहे हैं। कम वजन में बेहतर डिजाइन मिलने से ऐसे गहनों की ओर रुझान बढ़ा है। डिजाइन के साथ सोने की शुद्धता पर भी ग्राहक ध्यान दे रहे हैं। आभूषणों में 22 कैरेट सोना आमतौर पर इस्तेमाल होता है, जिसमें 91.6 प्रतिशत सोना होता है। वहीं 18 कैरेट सोने में 75 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। हीरे और रत्न जड़े आभूषणों में 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल भी लोकप्रिय है। ग्राहक बजट, डिजाइन और शुद्धता के हिसाब से गहने पसंद कर रहे हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि करवाचौथ के साथ एक नवंबर को पड़ने वाले रवि पुष्य योग पर भी खरीदारी बढ़ सकती है। इस दिन सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ मानने की परंपरा है। ऐसे में सराफा कारोबारियों की नजर आगामी दिनों में बाजार की बिक्री पर टिकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।