Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
An old-age home will soon resonate with the chirping of birds, thanks to a unique initiative by a father and son: a 60-foot-tall ‘Aahar Kunj’ (a sanctuary/feeding haven) will be built, featuring nests for birds.
{"_id":"6ad507f0ebf53f9ec706e086","slug":"video-an-old-age-home-will-soon-resonate-with-the-chirping-of-birds-thanks-to-a-unique-initiative-by-a-father-and-son-a-60-foot-tall-aahar-kunj-a-sanctuaryfeeding-haven-will-be-built-featuring-nests-for-birds-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कोसीकलां में बनेगा 60 फीट ऊंचा पक्षी महल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसीकलां में रविवार दोपहर गांव सुरवारी स्थित श्री हरिदास शीतल छाया ट्रस्ट परिसर में आहार कुंज का भूमि पूजन किया गया। मथुरा के समाजसेवी ब्रज मोहन सिंघल और उनके पुत्र कुंज बिहारी सिंघल के साथ नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, श्रीरामलीला सभा मथुरा के अध्यक्ष जयंती अग्रवाल, लायंस क्लब इंटरनेशनल के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पीसी जैन, जल पुरुष प्रमोद गर्ग कसेरे, केडी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामकिशोर अग्रवाल और नीरज अग्रवाल ने भूमि पूजन कर इस पहल की शुरुआत की। आहार कुंज के तहत करीब 60 फुट ऊंचा पक्षी महल बनाया जाएगा। इसके लिए पहले एक कमरे का निर्माण होगा, जिसके ऊपर मीनार तैयार की जाएगी। मीनार और पक्षी महल के चारों ओर पक्षियों के लिए घोंसले बनाए जाएंगे। यहां उनके दाना-पानी की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि पक्षियों को सुरक्षित ठिकाना मिल सके और वे नियमित रूप से यहां विचरण कर सकें। इससे पहले नगर के गांधी पार्क में भी पक्षी महल का निर्माण कराया जा चुका है। आहार कुंज की पहल को पक्षी संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदना की दिशा में एक अनूठे प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान डॉ. अमर सिंह पौनिया, नितिन शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष रोशनलाल सौखिया, सुभाष बांसईया, वेदप्रकाश गोयल, डॉ. एलपी शर्मा, राजेंद्र गर्ग, ताराचंद शर्मा, तरूण सेठ, जेबी गुप्ता, जेपी मिश्रा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।