{"_id":"6a71f585d7cb20f5050724ee","slug":"video-150-athletes-displayed-their-prowess-at-district-level-self-defense-competition-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जिलास्तरीय आत्मरक्षा प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जिलास्तरीय आत्मरक्षा प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
मथुरा में एमटीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आठवीं निशुल्क जिला स्तरीय आत्मरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 150 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आत्मरक्षा तकनीकों और मार्शल आर्ट कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है और खेल युवा पीढ़ी में अनुशासन, आत्मविश्वास तथा सकारात्मक सोच का विकास करते हैं। संस्था के संस्थापक ज्ञान प्रकाश ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और उन्नति प्रमाण-पत्र प्रदान किए। एमटीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सचिव देवेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। प्रतियोगिता में डॉ. वर्ष तिवारी, योगेश यादव, महेंद्र सिंह राजपूत, अभिषेक सिंह, डॉ. दिनेश चंद्र, डॉ. मुकेश, वासुदेव गुंजन उपाध्याय, दीपमाला यादव, तरुण उपाध्याय और ममता कंकणा गौतम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान शिवरत्न कुमार, महेंद्र कुमार, लोकेन्द्र कुंतल, तेज बहादुर, मनोज कुमार, मोहित कुमार, राघव लाल, अमित कुमार अद्भुत, डॉ. ममता, राहुल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।