{"_id":"6a733be78a7a9a76ac0bd3c2","slug":"video-thieves-targeted-three-shops-in-mainpuri-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तीन दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना; दो में चोरी, एक में ताले तोड़ने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तीन दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना; दो में चोरी, एक में ताले तोड़ने का प्रयास
मैनपुरी के कुसमरा में चोरों ने एक ही रात में तीन चोरों ने दो सब्जी की दुकानों के टट्टर तोड़कर सामान व नकदी चोरी कर ली, जबकि एक किराना स्टोर के ताले तोड़ने का प्रयास किया। पड़ोसी के जाग जाने पर चोर मौके से भाग निकले। नगला भूपति निवासी विकास पुत्र राजेंद्र सिंह शाक्य ने चौकी पर तहरीर देकर बताया कि बिजलीघर जाने वाले मार्ग के सामने उनकी सब्जी की दुकान है। रात में चोर लकड़ी का टट्टर तोड़कर दुकान में घुस गए और बैटरी तथा करीब सात सौ रुपये के सिक्के चोरी कर ले गए। वहीं, हुसैनपुर निवासी सुमेर पुत्र करन सिंह ने तहरीर देकर बताया कि नगर में उनकी सब्जी की दुकान है। रात में चोर लकड़ी का टट्टर तोड़कर दुकान में घुसे और कंप्यूटर कांटा तथा गल्ले में रखे करीब एक हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसके अलावा नगर स्थित विक्रांत किराना स्टोर के भी रात में ताले तोड़ने का प्रयास किया गया। पड़ोसी को आहट सुनाई दी तो वह जागकर बाहर आया। उसे देखकर चोर मौके से भाग निकले। पीड़ित दुकानदारों ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया तहरीर प्राप्त हुई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।