{"_id":"6b016d7f8e474664c3082921","slug":"video-the-bjp-is-weakening-the-democratic-system-by-deferring-elections-mukul-yadav-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"चुनाव टालकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही भाजपा: मुकुल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव टालकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही भाजपा: मुकुल यादव
मैनपुरी के करहल कस्बे में एक वैवाहिक कार्यक्रम मे पहुंचे समाजवादी पार्टी के एमएलसी मुकुल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मंशा पहले से ही चुनाव नहीं कराने की दिखाई दे रही थी। सरकार लगातार किसी न किसी परिस्थिति का हवाला देकर चुनाव टाल रही है। लोकतंत्र में चुनाव सबसे महत्वपूर्ण व्यवस्था है और सभी चुनाव निर्धारित समय पर होने चाहिए, ताकि विकास कार्य लगातार प्रभावी ढंग से होते रहें। उन्होने बताया बताया कि चुनाव टालने से सपा का ही फायदा होगा क्योकि जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। भाजपा नेताओं द्वारा जय श्रीराम के स्थान पर राधे-राधे कमल खिला दे के नारों के इस्तेमाल को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि धर्म को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। राजनीतिक और धार्मिक व्यवस्थाएं अलग-अलग हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म में आस्था रखने के साथ दूसरे धर्मों का भी सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति दूसरे धर्मों का सम्मान करता है, वही वास्तव में धार्मिक है। दूसरे धर्मों का सम्मान नहीं करना खेदपूर्ण है। इस अवसर पर गौरीशंकर तिवारी, अनवर सिंह, सुरेन्द्र यादव, रोहित यादव, मोहित यादव, अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।