{"_id":"6abf6770690b840f7108ec0e","slug":"video-mason-found-dead-under-suspicious-circumstances-family-alleges-murder-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत से सनसनी... सड़क किनारे मिला शव, पत्नी और भाई ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत से सनसनी... सड़क किनारे मिला शव, पत्नी और भाई ने लगाया हत्या का आरोप
बेवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक राजमिस्त्री का शव गांव टिकुरी बरहन के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण का जांच के लिए नमूने एकत्र किए।
मृतक की पहचान 50 वर्षीय जय किशन निवासी गांव ललूपुर सदर कोतवाली के रूप में हुई। मृतक की पत्नी दीपमाला ने आरोप लगाया कि ठेकेदार मनमानी से काम करा रहा था, झगड़े वाली जगह पर पति को भेजता था। उनके कई बार मना करने के बाद भी पति ठेकेदार के साथ बेवर में पुलिया निर्माण के काम पर गए थे। पति की हत्या की गई है। सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता लग सकेगा। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।