{"_id":"6abfe7d7ae5d9ba62403ac24","slug":"mason-dies-under-suspicious-circumstances-at-culvert-construction-site-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1175214-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पुलिया निर्माण स्थल पर राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पुलिया निर्माण स्थल पर राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Fri, 02 Oct 2026 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो 3 जय किशन का फाइल फोटो
बेवर। थाना क्षेत्र में मधापुर भोगी के पास पुलिया निर्माण का काम कर रहे राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव मिलने के बाद परिजन ने गले पर खरोंच का निशान देख हत्या की आशंका व्यक्त की। पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा। सुबह करीब 8:40 बजे डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि गांव मधापुर भोगी में सड़क पर पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है। वहां पर काम कर रहे राज मिस्त्री जय किशन (50) निवासी गांव ललूपुर सदर कोतवाली का शव पड़ा है। सीओ भोगांव रामकृष्णा द्विवेदी और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल पर जांच करने के बाद नमूने एकत्र किए। मृतक की पत्नी दीपमाला ने बताया कि ठेकेदार उनके पति से जबरन ऐसी जगह पर काम करवा रहा था, जहां पहले से विवाद की स्थिति थी। कई बार पति को ठेकेदार के साथ बेवर क्षेत्र में काम पर जाने से मना किया था लेकिन ठेकेदार के कहने पर पति 10 दिन पहले पुलिया निर्माण कार्य के लिए गए थे। पत्नी ने सोची-समझी साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया। सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि करंट लगने से मौत की बात सामने आई है, पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। परिजन जो तहरीर देंगे और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन