फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The public is extremely distressed under the 'double-engine' government.

Mainpuri News: डबल इंजन सरकार में जनता बेहद परेशान

Fri, 02 Oct 2026 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 02 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
The public is extremely distressed under the 'double-engine' government.
फोटो 1 कुसमरा में पत्रकारों से वार्ता करती सपा किन्नर सभा की प्रदेश अध्यक्ष। संवाद
कुसमरा। समाजवादी पार्टी किन्नर सभा की प्रदेश अध्यक्ष पायल सिंह शुक्रवार को रजनी गुरु के आवास निजी कार्यक्रम में भाग लेने आई। यहां पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश और देश की डबल इंजन सरकार में जनता बेहद परेशान है। अनुसूचित जाति पर अत्याचार किए जा रहे हैं। सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह वेंटिलेटर पर हैं। अस्पतालों में मरीजों को दवाएं तक नसीब नहीं हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग के सहयोग से वोटों की चोरी कराई है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं को नौकरी देने के बजाय ई-रिक्शा चलाने की सलाह दी जा रही है। प्रदेश का शिक्षित नौजवान इस अपमान को भूलेगा नहीं और आने वाले समय में चुनाव के माध्यम से सरकार को करारा जवाब जरूर देगा। इस मौके चांदनी किन्नर, राखी, बबली, रानू मिश्रा, राजवीर सिंह, रामू यादव, कल्याण सिंह, पारस यादव, विकास मिश्रा, खुर्शीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed