{"_id":"6aa941ba876bb2e68302e2cf","slug":"video-peace-party-president-dr-ayyub-addressed-the-public-meeting-in-lakhimpur-kheri-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अय्यूब बोले- सत्ता में आए तो सभी समाज के उत्थान पर होगा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अय्यूब बोले- सत्ता में आए तो सभी समाज के उत्थान पर होगा जोर
Mukesh Kumar
Updated Tue, 15 Sep 2026 06:31 PM IST
Link Copied
लखीमपुर के कस्बा खीरी के मैदान में मंगलवार दोपहर पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब सर्जन ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता में रहने वाली पार्टियों ने सभी समाज के बजाय अपने-अपने वर्गों को प्राथमिकता दी। अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो सभी समाज के उत्थान पर जोर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा, सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर हिंदुत्व की राजनीति को बढ़ावा देने और अल्पसंख्यक धार्मिक स्थलों व मदरसों को बुलडोजर कार्रवाई का निशाना बनाने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि पीस पार्टी ने कई नेताओं को राजनीतिक पहचान दिलाई, लेकिन बाद में वे पार्टी छोड़कर चले गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।