{"_id":"6ac761537c7963d69b0c6e36","slug":"video-filth-and-clogged-drains-found-at-rajapur-mandi-in-lakhimpur-kheri-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: राजापुर मंडी में मिली गंदगी और नालियां चोक, विधायक ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: राजापुर मंडी में मिली गंदगी और नालियां चोक, विधायक ने जताई नाराजगी
Mukesh Kumar
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:54 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के राजापुर मंडी परिसर में गंदगी और जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था देख बृहस्पतिवार को विधायक योगेश वर्मा नाराज हो गए। निरीक्षण के दौरान जगह-जगह कूड़े के ढेर और चोक नालियां मिलीं। व्यापारियों ने भी मंडी की अव्यवस्थाओं को लेकर विधायक से शिकायत की। व्यापारियों ने बताया कि मंडी में नियमित सफाई नहीं होती है। नालियां लंबे समय से चोक हैं, जिससे बारिश में जलभराव की स्थिति बन जाती है। व्यापारियों का आरोप है कि मंडी सचिव आशीष सिंह से कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। विधायक ने मंडी परिसर का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई कराने और चोक नालियों की सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी में रोजाना किसान और व्यापारी पहुंचते हैं, इसलिए यहां सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। निरीक्षण के बाद मंडी में सफाई कार्य शुरू करा दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।