{"_id":"6aa7bea3063102699c006d4c","slug":"video-fever-clinic-started-at-the-womens-hospital-in-lakhimpur-kheri-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: महिला अस्पताल में शुरू हुआ फीवर क्लीनिक, बुखार पीड़ितों को मिलेगा त्वरित उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: महिला अस्पताल में शुरू हुआ फीवर क्लीनिक, बुखार पीड़ितों को मिलेगा त्वरित उपचार
Mukesh Kumar
Updated Mon, 14 Sep 2026 03:00 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अस्पताल की विंग सी (महिला अस्पताल) में सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर महिला व बच्चों के लिए फीवर क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रोफेसर डॉ. वाणी गुप्ता की पहल और निर्देशन में शुरू हुई इस सुविधा का उद्देश्य बुखार से पीड़ित महिला और बाल मरीजों को एक ही स्थान पर त्वरित और समुचित उपचार उपलब्ध कराना है। पहले मरीजों को बुखार के उपचार के लिए ओयल स्थित अस्पताल जाना पड़ता था। दूरी अधिक होने के कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशानी होती थी। अब विंग सी में ही यह सुविधा मिलने से उन्हें राहत मिलेगी। फीवर क्लीनिक सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा। प्रधानाचार्या डॉ. वाणी गुप्ता भी सप्ताह में एक दिन मरीजों को सेवाएं देंगी। अन्य दिनों में विशेषज्ञ चिकित्सक उपचार करेंगे। शुभारंभ के दौरान सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।